रोजाना24न्यूज़: वाल्मीकि व रविदास भाईचारे की ओर से 12 अगस्त दिन शुक्रवार को पंजाब बंद की घोषणा की है। रक्षाबंधन वाले दिन घोषित किए गए पंजाब बंद की कॉल की पुष्टि भाईचारे के सदस्य मिट्ठू की ओर से की गई है। पता चला है कि बंद की कॉल आम आदमी पार्टी की विधायक अनमोल मान की ओर से समाज पर की गई किसी टिप्पणी के संदर्भ में की गई है। 12 अगस्त को कुछ समय के लिए मनाए जाने वाले रक्षाबंधन पर्व के दिन बंद की कॉल से भैया दूज बनाने वाले पंजाबियों को दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है 12 अगस्त को पूर्ण तरफ से पंजाब बंद रहेगा।
