Oplus_131072
जालंधर (R24N): प्रसिद्ध और आस्था के प्रतीक श्री सिद्ध बाबा सोढल महाराज के वार्षिक मेले को लेकर जिला प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया ने 25 सितंबर दिन शुक्रवार को छुट्टी का एलान किया है।
उन्होंने कहा कि जारी आदेशों के मुताबिक 25 सितंबर को जालंधर जिले की सीमा में आने वाले पंजाब सरकार के सभी प्रशासनिक कार्यालय, बोर्ड, निगम, शैक्षणिक संस्थान और अन्य सरकारी निकाय पूरी तरह से बंद रहेंगे।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह सार्वजनिक छुट्टी केवल जालंधर जिले के अधिकार क्षेत्र में ही लागू होगी, ताकि श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के मेले में शामिल हो सके और सिद्ध बाबा सोढल जी का आशीर्वाद प्राप्त कर सकें।
