Oplus_131072
मोगा (R24N): दिनदहाड़े सरपंच हैप्पी की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। फॉर्च्यूनर गाड़ी में आए हमलावरों ने उन्हें 11 गोलियां मारीं। घटना शुक्रवार को कस्बा बाघा पुराना में हुई। हैप्पी गांव दोहदर के सरपंच थे। वह अपने जिम में जा रहे थे। जानकारी के मुताबिक पुरानी रंजिश में इस वारदात को अंजाम दिया गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
