Oplus_131072
जालंधर (R24N): शुक्रवार को स्कूल, कॉलेज सहित सरकारी दफ़्तरों में छुट्टी की घोषणा की गई है। जिले के डिप्टी कमिश्नर ने ऐलान किया है कि सोढल मेले को लेकर जिले के सभी स्कूलों, कालेजों और सरकारी कार्यालयों में छुट्टी रहेगी। ये आदेश सिर्फ़ जालंधर जिले के लिए होंगे। वहीं सोढल मेले में भारी सुरक्षा व्यवस्था का प्रबंध किया गया। 1000 से ज्यादा पुलिसकर्मी सुरक्षा को लेकर सतर्क रहेंगे, जिसमें होशियारपुर, फगवाड़ा की पुलिस टीमों को भी तैनात किया गया है।
