रोजाना 24 न्यूज: आरटीओ दफ्तर में इन दिनों हालात बेहद खराब बने हुए हैं। रोज़ाना अपने काम से आने वाली आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को घंटों लाइन में खड़े रहने के बावजूद बिना काम के लौटना पड़ रहा है।
सूत्रों के अनुसार, पिछले दिनों ‘लवली’ पर ईडी की रेड के बाद दफ्तर का सिस्टम पूरी तरह से बदल चूका है, कोई भी अफसर अपनी जगह पर नहीं बैठ रहा। जिसके चलते कामकाज लगभग ठप पड़ गया है।
बता दें कि रोजाना आरटीओ दफ्तर में आम जनता कम और एजेंट ज्यादा देखने को मिलते है। वहीं जानकारी के अनुसार अफसर सिर्फ एजेंटो का ही काम करते है और आम जनता के लिए SO का दरवाजा हर समय बंद रहता है।
आम लोगों का कहना है कि लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन और अन्य जरूरी कामों के लिए उन्हें बार-बार दफ्तर के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। इसके बावजूद न तो कोई अधिकारी सही तरीके से उपलब्ध है और न ही उनकी समस्याओं का समाधान हो पा रहा है।
