जालंधर (R24N): विश्व प्रसिद्ध श्री सिद्ध बाबा सोढल मेले के उपलक्ष्य में पदम् श्री विजय कुमार चोपड़ा एवं अविनाश चोपड़ा के संरक्षण में श्री सिद्ध बाबा सोढल सुधार सभा एवं चड्ढा बिरादरी की ओर से श्री सिद्ध बाबा सोढल मंदिर में 24 व 25 सितंबर को विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम करवाए जा रहे हैं।

कार्यक्रमों को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस मौके पर श्री सिद्ध बाबा सोढल सुधार सभा के प्रधान पंकज चड्ढा के दिशा-निर्देशानुसार चड्ढा बिरादरी के प्रधान अतुल चड्ढा व उप-प्रधान आरुष चड्ढा ने अपनी टीम के साथ शहर के गणमान्यों को निमंत्रण पत्र भेंट किए और उन्हें मेले में बाबा जी के पावन दरबार में नतमस्तक होने का आह्वान किया है।

इस श्रृंखला में आज चड्ढा बिरादरी के उप-प्रधान आरुष चड्ढा, कार्तिक नन्द्रा, जतिन कौशल, कार्तिक, गगन सोनी, हृदेश सोनी सहित अन्य ने हिंदू नेता योगेश सूरी, दीपक खोसला, डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन जालंधर के प्रधान रतन दुआ, एडवोकेट अभय कुमार जैन, पूर्व प्रधान आदित्य जैन, एडवोकेट हितेश सूरी, दोआबा खालसा स्कूल मार्केट एसोसिएशन के प्रधान जोगिंदर सिंह सैनी, पार्षद नवदीप जरेवाल, सुनील जुल्का, चेतन जुल्का और अन्य को निमंत्रण पत्र भेंट किए है।




