चंडीगढ़ः पंजाब सरकार लगातार एक्शन के मूड में दिखाई दे रही है। वहीं हाल में डीजीपी के पद पर तैनात हुए गौरव यादव ने नशे को लेकर सख्त कार्रवाई के आदेश जारी किए हुए है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आज एक और खुफिया अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने न्हावा शेवा पोर्ट पर महाराष्ट्र पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में 73 किलो हेरोइन बरामद की है। ये दूसरी सबसे बड़ी खेप बरामद की है। बरामद की गई इस बड़ी खेप लेकर जल्द ही डीजीपी प्रेस कॉफ्रेंस करके खुलासा करेंगे।
