लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में रश्मिइस निमंत्रण इवेंट्स और JMA ने करवाया आईकॉनिक वूमेन 2026
जालंधर (शर्मा): लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में रश्मिइस निमंत्रण इवेंट्स और JMA ने आईकॉनिक महिला दिवस 2026 का आयोजन किया।

जानकारी देती प्रोग्राम की संचालिका रश्मि अग्रवाल ने कहा कि महिलाएं पहले से ही सशक्त है लेकिन अब समय है कि सोसाइटी महिलाओं की स्थिति को महसूस करें और एक-दूसरे की मदद करे, जिससे महिलाएं समाज में और मजबूत हो सके। महिलाओं के बिना मनुष्य के जीवन की कल्पना करना मुश्किल है। महिलाओं ने पुरुषों से कदम से कदम मिलाकर साइंस को भी एक नई ऊंचाई दी है। महिलाओं द्वारा कई ऐसे आविष्कार किए गए जो मानव जीवन के लिए वरदान साबित हुए है।

इस संबंध में रोहन दत्ता, डॉक्टर सौरभ लखनपाल, नितिन मित्तल, नासिर खान, डॉक्टर सचिन खुल्लर और रश्मि अग्रवाल ने जालंधर, आदमपुर, अंबाला, लुधियाना, दसूहा, पंचकूला से कार्यक्रम में पहुंची महिलाओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर अफ्रीदा खातून गुप्ता, अलका शूर, अनन्या बजाज, चारु त्रेहन, डॉली हांडा, दीपाली बगरिया, काजल राणा, कविता जयराठ, कविता शर्मा, कुलदीप कौर आदि अन्य लोग मौजूद थे।

इनको दिए गए अवार्ड्स
खातून गुप्ता, अलका शुर, अनन्या बजाज, चारु त्रेहन, डॉली हांडा, दीपाली बगड़िया, काजल राणा, कविता जयरथ, कविता शर्मा, कुलदीप कौर, डॉ. मेघा शर्मा, डॉ. मीनल, बुद्धि राजा, मानवित कौर, निशा अरोड़ा, नवजोत सिद्धू, नीतू वेद, निधि गुप्ता, निशा कपूर, पालकी चावला, परमिंदर सहदेव, डॉ. प्रिया जैसी, प्रिया कौर, रागिनी ठाकुर, सोनिया छाबड़ा, सोनिया वृद्धि, सुषमा पाल, तमन्ना नंदा, विजेता गिल अवार्ड देकर सम्मानित किया गया।
