Oplus_131072
जालंधर (R24N): जालंधर कमिश्नरेट के थाना-2 में विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रेड की जिस दौरान रिश्वतखोरी के आरोप में ASI गोपाल को रंगे हाथों काबू किया है। विजिलेंस टीम ने आरोपी पुलिस कर्मी के कब्जे से 8,000 रुपये की रिश्वत राशि बरामद की है। जानकारी अनुसार विजिलेंस को शिकायत मिली थी कि थाना-2 में तैनात ASI गोपाल एक व्यक्ति को केस में नामजद करने की धमकी देकर पैसे की मांग कर रहा था। शिकायत की पुष्टि के बाद विजिलेंस टीम ने ट्रैप लगाया और योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार मामले से जुड़े रिकॉर्ड को थाना-2 से कब्जे में लिया जा रहा है और आगे की जांच जारी है। इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। गौरतलब है कि उक्त ASI की गत दिनों पैसे लेते की वीडियो भी वायरल होने की बात सामने आई है।
