जालंधर (R24N): शादी न होने पर 2 महीने पहले टिक्की वाला चौक के पास एक मार्केट की दूसरी मंजिल पर वशीकरण करने वाले एक तांत्रिक ने युवक से 70000 रुपए ठग लिए। जानकारी देते आदर्श नगर निवासी सन्नी ने बताया कि रिहाल नामक व्यक्ति ने 2 महीने पहले टिक्की वाले चौक के पास एक मार्केट की दूसरी मंजिल पर स्थित वशीकरण की दुकान खोली हुई है, जहां पर वह लोगों को झूठे दिलासे देकर वशीकरण करता है। ऐसे ही तांत्रिक ने मेरे साथ किया।

उसने मुझे से शादी करवाने, ग्रह सही करने और वशीकरण करने के नाम पर 70000 रुपए ले लिए। काम न होने पर मैंने तांत्रिक से अपने पैसे वापस मांगे तो वह धमकियां देने लगा कि किसी को बताया तो मैं तुझे भी अपने वश में कर लूंगा। यह बात सुनकर मैं डर गया और मैंने एंटी क्राइम एंटी करप्शन और अन्य संस्थाओं के साथ संपर्क किया, जिसके बाद सारी संस्थाएं मिलकर तांत्रिक की दुकान पर पहुंची और तुरंत कार्रवाई करते तांत्रिक को काबू कर थाना-4 की पुलिस के हवाले किया, जहां उसने माना कि मैंने वशीकरण के नाम पर लड़के से 70 हजार पर लिए हैं। थाना चार की पुलिस हरकत में आई और वशीकरण के नाम पर मेरे से लिए पैसे तांत्रिक से वापस करवाए।
इसे संबंध में जानकारी देते राजेश वर्मा (शैंकी) ने बताया कि ऐसे ठग तांत्रिकों के जालंधर शहर में अलग-अलग जगह पर दफ्तर खुले हुए हैं जो लोगों से झूठ के नाम पर पैसे ठगते हैं। मैं लोगों को कहना चाहता हूं कि ऐसे ठग तांत्रिकों से बचे जो झूठ के नाम पर लोगों को अपने वश में कर लेते हैं। इस मौके पर एंटी क्राइम एंटी करप्शन स्टेट के राजेश वर्मा (शैंकी), आप नेता स्टीफन सिद्धू, एंटी करप्शन डिप्टी डायरेक्टर सोहित कुमार, पंजाब पुलिस एसोसिएशन प्रेजिडेंट भूपेंद्र, एंटी क्राइम प्रेजिडेंट सुरेंद्र सिंह कैरो, इतहास सिंह बाबा तरना दल आदि मौजूद थे।
