जालंधर (R24N): वार्ड-71 में माता चिंतपूर्णी मंदिर के बाहर लगभग 3 साल से स्ट्रीट लाइट्स खराब पड़ी हुई थी जिसको लेकर मुहल्ला निवासी कई बार शिकायत दे चुके थे पर आज तक किसी ने स्ट्रीट लाइट्स की समस्या हल नहीं की थी, जब इसके बारे में हनी तलवार को पता चला तो उन्हें तुरंत लोगों की समस्या सुनकर लोगों से वादा किया कि जल्द ही स्ट्रीट लाइट्स ठीक करवा दी जाएगी और उन्होंने

यह समस्या मेयर वनीत धीर को बताई तो उन्होंने जल्द नई स्ट्रीट लाइट मंगवा कर समस्या को दूर करवाया, जिसको लेकर हनी तलवार ने आज अपना वादा पूरा कर खराब स्ट्रीट लाइट्स जगह की जगह नई स्ट्रीट लाइट लगवा दी जिससे मोहल्ला निवासियों की समस्या अब दूर चुकी है और आज जो मोहल्ला अंधेरे में था वहां आज स्ट्रीट लाइट लगने से रोशनी ही रोशनी है।
हनी तलवार आम आदमी पार्टी की सरकार में आते ही कुछ ज्यादा ही एक्टिव हो चुके हैं क्योंकि वह वार्ड 71 के लोगों की समस्या को दूर करने के लिए हमेशा तैयार हैं। जानकारी देते हनी तलवार ने कहा कि लोगों को किसी भी प्रकार की समस्या है तो वह किसी को बताने की बजाए मुझे बताएं जिसको मैं खुद दूर करने की कोशिश करूंगा।
इतनी शिकायतें देने के बाद भी समस्या नहीं हुई दूर
वार्ड नंबर 71 के लोगों ने हनी तलवार का स्ट्रीट लाइट्स सही करवाने पर धन्यवाद किया और कहा कि इतनी शिकायतें देने के बाद जो काम नहीं हो सका वह हनी तलवार ने करके दिखाया है जिससे हम बहुत ही खुश हैं।
