जालंधर : श्री गौर हरि संकीर्तन मंडल की तरफ़ से श्रील प्रभुपाद जी की आविर्भाव तिथि और नंद उत्सव मनाया गया। संकीर्तन का शुभारंभ सनी दुआ, आकाश मल्होत्रा, दीपक शर्मा, हर्ष शर्मा, गोबिंद शर्मा, आदर्व शर्मा ने, मंगला चरण,गुरु वंदना, वैष्णव वंदना, और पंचतत्व से किया। आदित्य मग्गो ने जय गोविंद जय गोपाल का जोरदार संकीर्तन करते हुए संकीर्तन को आगे बढ़ाया आकाश मल्होत्रा ने राधे-राधे गोविंद गोविंद राधे, दीपक शर्मा ने कृपा करो हम पर श्याम सुंदर है। भक्त वत्सल कहाने वाले का संकीर्तन कर सभी को खूब आनंद में वातावरण को भक्ति मय किया।

विशाल ढल्ल ने ठाकुर जी की छवि को निहारते हुए मदन गोपाल शरण तेरी आओ मदन गोपाल शरण तेरी आओ का संकीर्तन करते हुए सभी को खूब नृत्य करवाते हुए आज तो बधाई बाजे नंद भवन में, नंद भवन में गाया अंत में सनी दुआ ने इस्कॉन के संस्थापक श्रील भक्ति वेदांत स्वामी महाराज जी को याद करते हुए हरे कृष्ण महामंत्र करते हुए सभा को विश्राम दिया।

इस शुभ मंगलमय अवसर पर गौशाला की प्रबंधक कमेटी ने मंडल का आभार व्यक्त किया और कहा कि आप हमें कृष्ण भक्ति में लगाकर हमारा जीवन प्रभु चरणों में अर्पित करते हो इस अवसर बहुत राजनीतिक, धार्मिक, सभाओं की ओर से गणमान्य लोग ठाकुर जी का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए आए। इस संकीर्तन में सनी दुआ, राकेश मग्गो, विपन, आकाश, दीपक शर्मा, गोबिंद शर्मा, आदर्व शर्मा, हर्ष, गौरक्ष दुआ, विशाल ढल्ल, अनिल कौशिक, राजन अग्रवाल, रूपेश सद्दी, मोहित, ईशान, राजू, नाथ, लब्बा सिंह, कुलवंत सिंह, गीता दासी, पूनम, ईशा, गौरी, दिव्या, रोहिणी, श्रुति, रजवंत कौर, पूनम, सखी के साथ साथ और भी भक्त इस संकीर्तन का आनंद लेते हुए प्रभु भक्ति में झूमते हुए प्रभु भक्ति में लीन रहे।
