जालंधर (R24N): दशहरे पर्व को लेकर अड्डा होशियारपुर, अड्डा टांडा माई हीरां गेट ट्रेडर एसोसिएशन (रजि.) के प्रधान दीपक जोशी की तरफ से कल रात को विजयदशमी के उपलक्ष्य में दुकानदारों को सूचित किया गया था कि पूरी मार्किट 2 अक्टूबर को बंद रहेगी पर प्रधान दीपक जोशी के कहने पर भी कई दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद नहीं की और प्रधान दीपक जोशी को अनदेखा किया।

जिससे यह साफ लगता है कि प्रधान दीपक जोशी की मार्किट में कोई नहीं सुनता यह एक डमी के तौर पर ही काम कर रहे हैं, जिसको कई दुकानदार अनदेखा करना ही पसंद करते हैं, जिसका उदाहरण आज का दिन है। व्हाट्सएप ग्रुप में पोस्ट डालने के बाद प्रधान दीपक जोशी के कहने पर कई दुकानें बंद नहीं हुई।

