Oplus_131072
जालंधर (R24N): बीते दिनों रोजाना24न्यूज़ की तरफ से दीपक जोशी को लेकर एक खबर प्रकाशित की थी कि अड्डा होशियारपुर, अड्डा टांडा माई हीरां गेट ट्रेडर एसोसिएशन (रजि.) के प्रधान दीपक जोशी का कोई भी दुकानदार कहना नहीं मानता और उनको दुकानदार डमी समझते हैं, इसका मुख्य उदाहरण दशहरे का दिन था, जब दीपक जोशी ने दुकानदारों को दुकानें बंद करने के लिए कहा था, पर कई दुकानदारों दीपक जोशी को अनदेखा किया और दुकानें बंद नहीं की, जिसका साफ यही मतलब निकलता था कि प्रधानगी करने का अब कोई फायदा नहीं क्योंकि दुकानदार प्रधान का कहना ही नहीं मानते।

खबर प्रकाशित होने के बाद मार्केट के चेयरमेन मिंटा कोछड़ ने प्रधान दीपक जोशी को अपने पद से इस्तीफा देने की बात कही थी थोड़ा समय लेते हुए दीपक जोशी ने आज अपने पद से इस्तीफा ले लिया और अड्डा होशियारपुर, अड्डा टांडा माई हीरां गेट ट्रेडर एसोसिएशन (रजि.) के प्रधानगी से मुक्त हो गए।

अब देखना यह होगा कि किसके सिर पर प्रधानगी का ताज पहनाया जाएगा, जिसके एक कहने पर सारी मार्किट बंद हो सके और किसी को भी दुकानदार को ऐसा प्रधान नहीं चाहिए होगा जिसको लोग अनदेखा करते हो।
