जालंधर (R24N): श्रीराम सेना संगठन की तरफ से कंजक पूजा का एक विशेष कार्यक्रम श्री देवी तालाब मंदिर के रामहाल में करवाया गया, जिसमें भाजपा युवा नेता प्रशांत गंभीर को संगठन के सभी सदस्यों द्वारा सम्मानित किया गया।

इस मौके पर जानकारी देता प्रशांत गंभीर ने बताया कि धार्मिक माहौल में छोटी बच्चियों को देवी स्वरूप मानकर पूजित किया गया और उनके चरण धोकर भोग लगाया गया। इस अवसर पर मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।
कार्यक्रम में पूजा-अर्चना के बाद कन्याओं को उपहार एवं प्रसाद वितरित किया गया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और नारी शक्ति के सम्मान का संदेश मिलता है। श्रद्धालुओं ने मंदिर में माता रानी के जयकारे लगाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा।
