रोजाना24न्यूज: पंजाब के अमृतसर में अब एक और स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दे दी गई है। जानकारी के अनुसार इसे भी इंस्टाग्राम पर ही वायरल किया गया। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही DAV पब्लिक स्कूल को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। जांच के बाद स्कूल के ही 9वीं कक्षा के 3 स्टूडेंट्स के नाम सामने आए थे।
मिली जानकारी के अनुसार अमृतसर के स्प्रिंग डेल स्कूल को बम से उड़ाने का मैसेज इंस्टाग्राम पर वायरल हो गया। मैसेज वॉट्सएप पर चैट के रूप में है। उसे बाद में इंस्टाग्राम पर वायरल किया गया है। इस मैसेज को जहां अंग्रेजी में लिखा गया। वहीं, उर्दू में भी इसे लिखा गया है।
मैसेज मिलने के बाद तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। जिसके बाद अमृतसर पुलिस का साइबर सेल एक बार फिर एक्टिव हो गया है। साइबर सेल मैसेज के ओरिजन का पता लगाने में जुट गया है।
मैसेज में लिखा गया है कि स्प्रिंग डेल स्कूल में 16 सितंबर को प्लांटेशन ड्राइव होनी है। बम धमाका भी इसी दिन होगा। बच सको तो बच लेना। इसके बाद उर्दू में भी कुछ लाइनों को लिखा गया है। मैसेज में लिखा गया है कि स्प्रिंग डेल स्कूल में 16 सितंबर को प्लांटेशन ड्राइव होनी है। बम धमाका भी इसी दिन होगा। बच सको तो बच लेना। इसके बाद उर्दू में भी कुछ लाइनों को लिखा गया है। फिलहाल पुलिस मैसेज के पोस्ट करने वाले का पता लगाने में जुट गई है। वहीं, स्कूल की सुरक्षा को भी कड़ा किया गया है।
