अमृतसर (R24N) : शनि जयंती पर प्राचीन मंदिर श्री राधा कृष्ण, सदर बाजार में हर साल की तरह शनि जयंती को बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर सरहदी लोकसेवा समिति (आरएसएस) के पंजाब प्रांत सह प्रचार मंत्री राजकुमार शर्मा विशेष तौर पर हाजिर हुए और शनि महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस मौके पर मंदिर के चेयरमैन सुरेश कुमार शर्मा, मंदिर कमेटी के प्रधान बिटा, अशोक कुमार और उनके साथियों द्वारा राजकुमार शर्मा को सम्मानित किया गया। इस मौके केक भी काटा गया। भजन मंडलियों के द्वारा भजन गाए गए और आरती की गई।
राजकुमार शर्मा श्री शनि जयंती की सबको बधाई देते हुए कहा कि शनि देव कर्म फल दाता है और हमारे द्वारा किए अच्छे, बुरे कर्म का फल देते हैं इसलिए हमें सदा अपने जीवन में अच्छे कर्म करने चाहिए। शनि महाराज को न्याय का देवता भी कहते हैं। इस मौके पर पवन कुमार जोशी, डॉ. राजेंद्र, मनदीप शर्मा, किरण दीपक, सोहनलाल, राकेश, शुभम, श्याम सुंदर, अक्षय, नीलम कालिया, अमरजीत, भूपेश अरोड़ा, बंटी कनौजिया, बबलू,अशोक कुमार सहित कई श्रद्धालुओं ने भगवान शनि देव जी की पूजा की और आशीर्वाद लिया।
