जालंधर (R24N): विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टियों से नाराज वर्कर एक पार्टी को छोड़कर दूसरे पार्टी में जा रहे हैं। वही आज जालंधर से भाजपा युवा मोर्चा के सीनियर प्रदेश नेता प्रशांत गंभीर भाजपा को छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो चुके हैं।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रशांत गंभीर को आम आदमी पार्टी का सरोपा डालकर पार्टी में शामिल किया है। जानकारी देते प्रशांत गंभीर ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पंजाब के लगातार करवाए जा रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर मैंने आम आदमी पार्टी ज्वाइन की है।
