अमृतसर (राज कुमार): सरहदी लोकसभा समिति तरन तारान में बैठक का आयोजन किया, जिसकी अध्यक्षता कार्यकारी अध्यक्षा बहन डॉक्टर सुरेंद्र सोढ़ी ने की। बैठक में अखिल भारतीय सह संयोजक प्रदीप, प्रांत संगठन मंत्री सुमित और प्रान्त कार्यकारी अध्यक्षा डॉक्टर बहन सुरेंद्र सोढ़ी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इसके साथ ही प्रदेश मंत्री भानु प्रकाश और प्रांत सह प्रचार प्रमुख राज कुमार शर्मा ने बैठक में सहभागिता की। अतिथियों ने संगठनात्मक विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान करते हुए देश की सरहदों की वर्तमान परिस्थितियों के संबंध में विस्तृत जानकारी साझा की।
उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाने तथा समाज में जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया। इस बैठक में ब्लॉक मंत्री तरसेम सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष कुलवंत सिंह, सेवा प्रमुख शिन्द्र पाल सिंह, जिला मंत्री गुरविंदर सिंह आदि मौजूद थे।
