जालंधर : ओल्ड रेलवे रोड नवयुवक मंडल, गुंबर मार्कीट की तरफ से बालाजी और खाटू श्याम जी का आलौकिक 5वां संकीर्तन 25 जुलाई को शाम 5 बजे से पुरानी रेलवे रोड, गुंबर मार्कीट में करवाया जा रहा है।
जानकारी देते संजीव जैन, रजनीश गुप्ता, पंकज खन्ना, राजन शर्मा, अभिषेक जैन ने बताया कि 25 जुलाई को शाम 5 बजे पुरानी रेलवे रोड, गुंबर मार्कीट में बालाजी एवं खाटू श्याम जी के आलौकिक 5वें संकीर्तन में गायक अंकित शर्मा अंश एंड पार्टी फरीदाबाद वाले व गायक अभिनव ऐरन एंड पार्टी हिसार वाले बालाजी एवं खाटू श्याम जी का गुणगान करेंगे। इस संकीर्तन में आने वाले भक्तों को प्रसाद रूपी लंगर भी लगाया जाएगा। वहीं बालाजी एवं खाटू श्याम जी को लगने वाले 56 प्रकार के भोग भक्तों के बीच वितरित किए जाएंगे।
