Oplus_131072
जालंधर : भाजपा को आज बड़ा झटका लग सकता है। भाजपा से जुड़े कई चेहरे आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान कुछ समय बाद इन नेताओं को आम आदमी पार्टी में शामिल करवा सकते हैं। राजनीतिक हलकों में इसे जालंधर की राजनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, पार्टी में शामिल होने वाले चेहरों के नामों को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
