जालंधर : श्री गौर हरि संकीर्तन मंडल की ओर से सावन मास की पवित्र बेला में हरि नाम संकीर्तन का आयोजन रस्ता मोहल्ला स्थित श्री सिद्ध बाबा बिल्लियाँ वाला मंदिर में किया गया संकीर्तन का शुभ् आरंभ मंगलाचरण, गुरु वंदना, वैष्णव वंदना से दीपक शर्मा, सनी दुआ, आकाश मल्होत्रा, हर्ष शर्मा, गोबिंद शर्मा, आदर्व शर्मा के द्वारा किया गया।
गौरक्ष दुआ ने तू न संभाले, तो हमें कौन संभाले का संकीर्तन करते हुए सभा को आगे बढ़ाया आदित्य मग्गो ने मुझे ला दो भजन वाली वहीं माला के साथ साथ श्री राधा जी तो मेरी हैं, मेरो है बरसाना का ज़ोरदार संकीर्तन कर सभी को आनंद की अनुभूति करवाई आकाश मल्होत्रा ने राधे राधे, गोबिंद, गोबिंद राधे, निकुंज सुरमा ने जय गोपाल राधा कृष्ण गोबिंद गोबिंद, विशाल ढल्ल ने आज तो बधाई बाजे नंद भवन में अंत में राजन शर्मा जी ने मन चल वृंदावन चलिए का संकीर्तन करते हुए भक्तों को खूब नृत्य करवाया।
इस शुभ मंगलमय अवसर पर पंजाब सरकार में पर्व सी पी स श्री कृष्ण देव भंडारी, अनुपम शर्मा, हसन सोनी, ठाकुर जी का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए पुहंचे मोहल्ला निवासियों की तरफ़ से सभी को मां जगदंबा की चुनरी देकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर मंदिर के मुख्य पुजारी श्री प्रेम पंडित, टिंकू शर्मा, संजय कालिया, दीपक शर्मा, आदर्व शर्मा, हर्ष शर्मा, राजू कश्यप, राकेश मग्गो, विपन कुमार, पार्थ सारथी प्रभु, मिंटू भाखरी, विपुल सिसोदिया, विकी मेहरा, महावीर, श्याम मेहरा, गोविन्दर पाल दुआ, रजनी, मधुबाला, ईशा दुआ, रिंकी शर्मा, कीर्ति, नीरू नारंग, कशिश नारंग, नीरू अरोड़ा, बबीता, हर्ष शर्मा, मैग्गी वर्मा, रेखा शर्मा, अदिति, अंजू शर्मा, कोमल मेहता, प्रिया शर्मा, प्रिया मेहरा, संतोष रानी, कुसुम शर्मा, आरती टंडन, वीना रानी, नीना शर्मा, शिखा अरोड़ा के साथ साथ ओर भी भक्त इस संकीर्तन का रसपान कर रहे थे
