जालंधर (R24N): भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान (डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म) का शुभारंभ भाजपा कार्यालय शीतला माता मंदिर में आयोजित बैठक के दौरान किया गया।

कार्यक्रम में प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिला युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने डिजिटल प्रशिक्षण अभियान की शुरुआत करते हुए अधिक से अधिक युवाओं को इस अभियान से जोड़ने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में विशेष रूप से प्रशिक्षण महाअभियान के प्रदेश प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष प्रतीक कपूर, प्रदेश महामंत्री अब्बास शाकर, जिला प्रभारी एवं प्रदेश सचिव अंकित सैनी, सचिव आशु, अंबा जी भरत महाजन तथा कार्यकारिणी सदस्य करण कपिल उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते जिला अध्यक्ष पंकज जुल्का ने कहा कि आज का युवा डिजिटल माध्यमों से सीखने में अधिक रुचि रखता है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा शुरू किया यह डिजिटल प्रशिक्षण अभियान युवाओं को पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक कार्यप्रणाली एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा।
इस अवसर पर जिला जालंधर के प्रशिक्षण महाअभियान के प्रभारी एवं जिला महासचिव सूर्या मिश्रा तथा सह-प्रभारी वरुण दुबे ने अभियान का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष पंकज लुथरा, निखिल जोशी, प्रदीप शर्मा, गुरदेव सिंह, अश्वनी मिश्रा, नवदीप शर्मा, कुलदीप, शिवम तिवारी, सोनू, अनिल, विशाल कुमार, अरुण कुमार, धीरज गुप्ता, अतुल मित्तल, अशोक कुमार, अवतार सिंह, मनोहर, संजय, धर्मेंद्र सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
