जालंधर (R24N): उतरी विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 4 के हरदयाल नगर और वार्ड 2 के हरगोबिंद नगर में सीवरेज की समस्या को लेकर क्षेत्रवासियों ने भाजपा युवा मोर्चा पंजाब के मीडिया सचिव प्रशांत गंभीर को बुलाया और पीने वाले पानी में मिक्स सीवरेज का पानी दिखाया।
भाजपा नेता ने कहा कि जालंधर नगर निगम शहर की सीवरेज प्रणाली को सही रखने में फेल साबित हुई हैं। भाजपा नेता ने क्षेत्र वासियों को साथ लेकर जालंधर के मेयर विनीत धीर को मांग पत्र सौंपा। मेयर विनीत धीर ने तुरंत नगर निगम के अधिकारियों को मामला हल करने के निर्देश दिए। इस मौके पर मनप्रीत कलेर, दविंद्र कुमार, जतिन भल्ला, रवि भल्ला, राजू शर्मा, कुलदीप सिंह, मनीश पाल, राकेश, सौरव घीर, गौतम आदि अन्य लोग उपस्थित थे।
