Oplus_131072
जालंधर (R24N): नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा से प्रशांत गंभीर ने मुलाकात की। इस मौके पर प्रशांत गंभीर ने केंद्रीय मंत्री से लंबा पिंडचौक से झंडूसिंघा तक की सड़क को नेशनल हाईवे में तब्दील करने के लिए बातचीत की और इस बारे में केंद्रीय मंत्री को मांग पत्र भी सौंपा। केंद्रीय मंत्री ने प्रशांत गंभीर को आश्वासन दिया कि इस बात को लेकर वह राज्य सरकार से बातचीत करेंगे और जल्द ही इन सड़क को नेशनल हाईवे के साथ जोड़ा जाएगा और सड़क की मेंटेनेंस भी करवाई जाएगी। रात के समय में लोगों को आने जाने में मुश्किल आती है जिसको देखते हुए इस सड़क पर लाइटों का भी बंदोबस्त किया जाएगा।
