जालंधर (R24N): नॉर्थ हल्के के वार्ड नं 4 के अधीन पड़ती गुलमोहर कालोनी में आज लगभग 86 लाख की लागत से सड़कों, गलियों का उद्घाटन आम आदमी पार्टी जालंधर नॉर्थ हल्का इंचार्ज दिनेश ढल्ल ने किया। मौके पर पहुंचे भारी संख्या में गुलमोहर सिटी निवासियों को दिनेश ढल्ल ने मुबारक दी, और विश्वास दिलाया कि यह वार्ड मेरा मंदिर है इसकी सेवा करना मेरा परम कर्तव्य है।

जानकारी देते स्थानीय लोगों ने कहा कि इस कालोनी की सड़कों को कई वर्षों से नहीं बनाया जा रहा था, जिसका हल आज दिनेश ढल्ल ने कर दिया, हम सभी इलाका वासी विश्वास दिलवाते है कि 2027 के चुनावों में हम सब आपके साथ हैं। इस मौके पर पार्षद जागीर सिंह, बॉबी ढल्ल, चाहत शर्मा, हरविंदर फुल, दीपक ढल्ल, हरमिंदर सोनू आदि अन्य लोग मौजूद थे।
