जालंधर (R24N): इस समय की महानगर से बड़ी खबर आ रही है जहां पूर्व सांसद सुशील रिंकू को जिला जालंधर अधीन आते आदमपुर व पूर्व सीपीएस केडी भंडारी को जिला जालंधर के अधीन आते शाहकोट में पुलिस हिरासत में लिया गया है। फिलहाल इसके कारणों की अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है लेकिन भाजपा नेताओं की मानें तो वह दोनो केंद्र सरकार की स्कीमों को लेकर देहाती इलाकों में कैंप लगा जागरूकता फैला रहे थे जिस दौरान उन्हें हिरासत में लिया गया है।
