जालंधर (R24N): गंभीर सेवा मंच की तरफ से 79 वा स्वतंत्रता दिवस समारोह का एक विशेष कार्यक्रम वार्ड नंबर 4 के होशियार पुर रोड हरदयाल नगर में करवाया गया कार्यक्रम का शुभारंभ दिव्या ज्योति जागृती संस्थान से परम पूजनीय स्वामी सच्जिदानंद जी महाराज, जालंधर शहर से पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू, पंजाब भाजपा के पूर्व सचिव अनिल सच्चर, द्वारा भारत माता की ज्योति प्रचलित करके किया गया।
ज्योति प्रचलित के तुरंत बाद मंच द्वारा भारत का राष्ट्रगान जन गण मन गाया गया कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के बच्चे जिसमें हरदयाल नगर के जे एस मॉडल स्कूल, सरकारी प्राइमरी स्कूल शेखे, सरकारी हाई स्कूल गांव शेखे के बच्चों ने भाग लिया। स्कूलों के बच्चों द्वारा डांस, देशभक्ति के गीत एवं भगत सिंह के जीवन पर आधारित नाटक प्रस्तुत किए गए।
कार्यक्रम में विशेष तौर पर पंजाब के नवांशहर से चक देसराज एंड पार्टी द्वारा शहीदे आजम भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, चंद्रशेखर आजाद के जीवन से संबंधित नाटक प्रस्तुत किए. इन नाटकों के माध्यम से नौजवानों में अपने राष्ट्र के प्रति सेवा भावना पैदा होती है एवं अच्छे कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।
गंभीर सेवा मंच द्वारा सभी स्कूल के आए हुए बच्चों को कापीया एवं पेन दिए गए.. इस मौके पर स्वामी सजिदानंद जी महाराज ने कहा कि हमारे वेदों का गायन है की देवी देवता भी भारत में जन्म लेने के लिए तरसते हैं हमें यह सौभाग्य प्राप्त हुआ है कि हमारा जन्म भारत देश में हुआ है भारत में रहने से कोई भारतीय नहीं होता .बल्कि भारतीय वह होता है जिसके दिल में भारत बसता है।
हम राष्ट्र सेवा में अपना योगदान डालें .अपने देश से प्रेम करें ताकि जो हमारे शहीदों ने देश की आजादी के लिए शहिदियां दी है वह व्यर्थ न चली जाए। इस अवसर पर भारी जनसमूह को जालंधर शहर से पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने संबोधित करते हुए कहा कि नशे को अपने जीवन से निकाल दीजिए कभी भी अपने जीवन में ना नशा करें अगर नशा करना है तो देश भक्ति का करें माता-पिता की सेवा करने का नशा करें पुत्र प्रहलाद की तरह भक्ति का नशा करें एवं अच्छी संगत करें।
मंच से भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता नवल किशोर कंबोज ने संबोधित करते हुए कहा की जो हमारे देश का युवा है जिसको राष्ट्र की रीड की हड्डी कहा जाता है वह रीड की हड्डी मजबूत हो .अगर हमारे देश का युवा सही मार्ग पर जाएगा तो तभी हमारा देश जगतगुरु कहलाएगा। इस अवसर पर पंजाब भाजपा के पूर्व सचिव अनिल सच्चर जी ने कहा कि गंभीर सेवा मंच द्वारा करवाया गया कार्यक्रम प्रशंसनीय है एवम उन्होंने मंच के आयोजकों का धन्यवाद किया। इस मौके पर जालंधर भाजपा देहाती के पूर्व जिला अध्यक्ष अमरजीत सिंह अमरी ने मंच के माध्यम से क्षेत्र वासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाए दी।
गंभीर सेवा मंच के चैयरमेन एवम पंजाब भाजपा युवा मोर्चा के मीडिया सचिव प्रशांत गंभीर ने कहा की की मंच द्वारा करवाए जा रहे राष्ट्रभक्ति के कार्यक्रम नौजवानों को नशा छोड़कर राष्ट्र सेवा करने की प्रेरणा देते हैं प्रशांत गंभीर ने आए हुए सभी अतिथियों एवं क्षेत्र वासियों का धन्यवाद किया. मंच का संचालन प्रमुख समाजसेवी सुरजीत कौर द्वारा किया गया इस मौके पर मंच द्वारा जरूरतमंद परिवारों को कंबल बांटे गए. इस मौके पर भाजपा मंडल नंबर 3 के अध्यक्ष गुरप्रीत विक्की, महासचिव शाम शर्मा, अजय जोशी, पंजाब पुलिस से रिटायर्ड एसपी सुखदेव सिंह, बैंक कॉलोनी के अध्यक्ष राजेश वर्मा, अजमेर सिंह बादल, पार्षद रवि कुमार, वरिष्ठ भाजपा नेता सतपाल बठला, मास्टर तरसेम लाल ,पंकज जुल्का,विकास शर्मा, रमेश कुमार, राकेश चढ़ा, सूबा सिंह, सूरज उपाध्याय, राजीव गुप्ता, दविंदर बजाज, आजाद हिंद सेना से विकास जोशी, धीरज चोपड़ा, डॉ मनोज कुमार, अशोक वीरदी, बलवंत सिंह राजू, छठ पूजा उत्सव कमेटी से कृष्णा, शंकर प्रधान, महेंद्र सिंह जमबा, जोगिंदर सिंह जमबा, दीपक बबर, मखन कुमार, विजय कुमार, सुचाराम व अन्य गण मान्य लोग उपस्थित थे।
