जालंधर (R24N): आम आदमी पार्टी की तरफ से आज हल्का वाइस को-ऑर्डिनेटर की लिस्ट जारी की है, जिसमें नॉर्थ हल्का से प्रवीण अग्रवाल का भी नाम आया है।

जानकारी देते प्रवीण अग्रवाल ने बताया कि आम आदमी पार्टी ने जो भी जिम्मेदारी मुझे दी है मैं उसे ईमानदारी से और सच्चे दिल से निभाऊंगा। मैं आम आदमी पार्टी का धन्यवाद करता हूं जिन्होंने मुझे यह जिम्मेदारी दी है। मैं आम आदमी पार्टी में सच्चे कार्यकर्ता की तरह काम करता हूं, जिसको देखकर ही आम आदमी पार्टी ने मुझ पर विश्वास जिताया है। मैं सीएम भगवंत मान का भी धन्यवाद करता हूं जिन्होंने यह जिम्मेदारी के लिए मुझे चुना। भगवंत मान एक ऐसे सीएम जो पंजाब को तरक्की और विकास की राह पर लेकर जा रहे हैं। आज लोग आम आदमी पार्टी से बहुत ही खुश है क्योंकि भ्रष्टाचार पंजाब में एक ऐसी बीमारी थी जिसको भगवंत मान ने जड़ से खत्म कर दिया है।
