जालंधर (R24N): श्री गौर हरि संकीर्तन मंडल की तरफ़ से कार्तिक मास प्रभातफेरी बड़ी ही श्रद्धा, भाव, और उल्लास से गुरु हर गोबिंद नगर नज़दीक दिलबाग नगर से दुआ परिवार के निवास स्थान से आरंभ हुई।

संकीर्तन का शुभारंभ सनी दुआ, दीपक शर्मा, विपुल सिसोदिया, हर्ष शर्मा, पार्थ सारथी प्रभु, विशाल ढल्ल, रुक्मणी प्रभु, हर्ष शर्मा, गोबिंद शर्मा, ने मंगला चरण, गुरु वंदना, वैष्णव वंदना, और पंचतत्व से किया भक्तों ने ठाकुर जी को दीपदान करते हुए राधा दामोदर अष्टकम का संकीर्तन बड़े ही भाव पूर्ण किया तापस प्रभु ने जय गोविंद, जय गोपाल, नंद बाबा की जय, यशोदा मैया की जय, का संकीर्तन करते हुए सभी को इस मंगलमय प्रभातफेरी का अनुभव करवाते हुए सभी भक्तों को प्रभु भक्ति में लीन कर दिया संपूर्ण क्षेत्र में जय गोबिंद, जय गोपाल, की मधुर ध्वनि सब को आनंद दे रही थी विशाल ढल्ल ने नटखट बंसी वाले, गोकुल के राजा, सब की आंखे, तरस गई, अब तो आजा, नंद लाल सहारा, बन जाओ, हरि आप, सहारा बन जाओ, का संकीर्तन करते हुए सभी को नृत्य करवाया।

इस संकीर्तन में सभी भक्तों में भगवान् के प्रति समर्पण भाव देखने को मिला सभी भक्तों ने ठाकुर के सामने ख़ूब नृत्य किया प्रभातफेरी सुभाष दुआ के निवास से होती हुई काला भाई, दिलबाग नगर, मंजीत नगर, गुरु हर गोबिंद नगर, बस्ती गुंजा के आसपास कई घरों में गई जहां प्रभु प्रेमियों ने महाप्रभु जी की पालकी का स्वागत पुष्पवर्षा, दीपमाला, से किया इस संकीर्तन में शामिल भक्तों ने ठाकुर जी के गुणगान का खूब आनंद लिया।

इस मंगलमय प्रभातफेरी में सहयोग करने वाले पुनीत ठाकुर, अश्विनी सेठी, राकेश मग्गो, आदित्य मग्गो, राजेश दुआ, गौरव दुआ, आकाश मल्होत्रा, निताई, राकेश कश्यप,सागर, निखिल मेहरा, बॉबी मेहता, लक्की, अथर्व दुआ, नितिन खुराना, आर्यन खुराना, राजू, राजीव अरोड़ा, कृष्ण लाल दुआ, अजय कुमार गाबा, राजीव, रोहित अरोड़ा, रत्न दुआ, सोनम दुआ, संजीव अरोड़ा, रजनी, गीता, सोनाली, अदिति, गौरी, प्रीति, अंचल, निशा, पल्लवी, निधि, सहित बहुत से निष्ठा प्रिय भक्त इस आयोजन का आनंद लें रहे थे।प्रभातफेरी संकीर्तन विश्राम के बाद भगवद प्रसाद की व्यवस्था दुआ परिवार की तरफ़ से की गई।
