जालंधर (R24N): श्री गौर हरि संकीर्तन मंडल की ओर से आज चातुर्मास के उपलक्षय में प्रभातफेरी निकाली गई। प्रभात फेरी से पहले मंगलाचरण गुरु वंदना वैष्णव वंदना कुलदीप मेहता यंकील कोहली सनी दुआ दीपक शर्मा ने किया। नीरज कोहली ने महामंत्र गाते हुए सभी को आनंदित किया। पूज्य भक्ति प्रमोद श्रौति महाराज जी ने हरिनाम संकीर्तन के साथ साथ हरिकथा करते हुए सभी भक्तों को झूमने पर विवश कर दिया। सनी दुआ ने जय राधे राधे राधे जय रमण बिहारी जी का संकीर्तन किया।
प्रभातफेरी श्री गोपीनाथ गौड़िय मठ से चलकर रेलवे रोड सत्यनारायण मोहल्ला अर्जुन नगर से होती हुई मंदिर में विश्राम हुई प्रभातफेरी मेंपरवीन कोहली, कुलदीप मेहता, सनी दुआ, गौरव कोहली, नरेंद्र कालिया, नीरज कोहली, दीपक शर्मा, वासु सेठी, संदीप गुप्ता, मुनीश भारद्वाज, मिंटू भाखरी, पंकज स्याल, गोबिंद शर्मा, राघव मल्होत्रा, ब्रिज मोहन दास, मनोज गुप्ता, अर्थव शर्मा, गौरक्ष दुआ, हरीश शर्मा, बॉबी शर्मा के साथ साथ महिलाए भी शामिल थी।
