जालंधर (R24N): जनकल्याण संघ एवं किला नवयुवक सभा, किला मोहल्ला की ओर से 44वें भव्य श्री राम दरबार के उपलक्ष्य में दिव्य श्री राधा नाम रस संकीर्तन महोत्सव का आयोजन 27, 28 व 29 नवंबर को श्री सनातन धर्म सभा, माईं हीरा गेट में श्रद्धा एवं भक्तिभाव से किया जा रहा है।

संकीर्तन समारोह प्रतिदिन रात्रि 7:30 बजे से रात 10:30 बजे तक आयोजित होगा।कार्यक्रम में मुख्य रूप से 27 नवंबर को प्रसिद्ध भजन प्रवाहक रसिक मनी भैया जालंधर वाले, 28 नवंबर को श्रीधाम वृंदावन से ध्रुव लाडला जी तथा 29 नवंबर को प्रसिद्ध भजन गायिका दीदी पूजा सखी जी अपनी भजन प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को प्रभु भक्ति के रंग में रंगेंगी।

सभा के संरक्षक श्री नवल कंबोज ने बताया कि किला नवयुवक सभा द्वारा 44वें वार्षिक श्री राम दरबार के उपलक्ष्य में आयोजित संकीर्तन महोत्सव में जहाँ प्रसिद्ध भजन गायक अपनी हाज़िरी देंगे वहीं सभा द्वारा सुंदर मँच व भव्य पंडाल लगाया जाएगा।

श्रद्धालुगण अपने परिवारों सहित पहुंचकर ठाकुर जी के प्रति अपने अनन्य भाव को अर्पित कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि सम्मेलन प्रचार शुरू कर दिया गया है। हनी कंबोज ने कहा कि सम्मेलन में धार्मिक, सामाजिक, राजनितिक व प्रशासनिक जगत से लोग कार्यक्रम में हाज़िरी लगवाने पहुँचेंगे।
