चंडीगढ़ (R24N): भाजपा पंजाब के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला। इस मौके पर पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने अश्वनी शर्मा को बधाई दी। कार्यक्रम में अश्विनी शर्मा को जालंधर से भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष हतिंद्र तलवार हनी भी बधाई देने पहुंचे।

इसके साथ ही हनी तलवार केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, हॉबी धालीवाल, कैप्टन अमरिंदर सिंह की धर्मपत्नी परनीत कौर से मिले। हनी तलवार ने इनसे पंजाब के विकास कार्य के बारे में चर्चा की। हनी तलवार ने भाजपा में अपनी गतिविधियां तेज कर दी है जिसको देखकर लग रहा है कि हनी तलवार जल्द भाजपा में वापस आ सकते हैं।

हनी तलवार भाजपा की नीतियों को लेकर भी बहुत एक्टिव है क्योंकि जहां भी जाते हैं लोगों को भाजपा की नीतियों के बारे में बताते रहते हैं जिससे लोग ज्यादा से ज्यादा भाजपा पर विश्वास कर सके, जब रोजाना24न्यूज की टीम ने हनी तलवार से बात की तो उन्होंने कहा कि मैं भाजपा के कुछ वर्करों से नाराज हो सकता हूं पर भाजपा पार्टी से नाराज नहीं हो सकता। भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो अच्छी नीतियों और लोगों के भविष्य के बारे सोच सकती है।
