Oplus_0
कोटा (R24N): महिला वकील को गोली मारकर उसके बॉयफ्रेंड ने खुद को भी गोली मार ली। बॉयफ्रेंड की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवती को गंभीर स्थिति में कोटा के मेडिकल कॉलेज के न्यू हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

बॉयफ्रेंड की 3 महीने पहले ही शादी हुई थी। करण महावीर नगर (कोटा) में रह रहा था। मूल रूप से वह कोटा के कैथून कस्बे का रहने वाला था। उस पर कई आपराधिक केस पहले से दर्ज हैं। उसके पिता पर भी मुकदमे दर्ज हैं। पूर्वा दादाबाड़ी इलाके की रहने वाली है।
जानकारी देते हुए डीसीपी ने बताया कि आरकेपुरम में मुकंदरा वन विभाग के ऑफिस को 11 जुलाई की रात 10.30 बजे फायरिंग की आवाज सुनाई दी थी। एक ही स्कूटी पर महिला वकील पूर्वा शर्मा (29) और करण गुर्जर (32) आए थे। करण की शादी हो गई थी, इसको लेकर विवाद चल रहा था। घटना वाले दिन तलाक को लेकर बात चल रही थी। इसी दौरान बात बिगड़ गई और करण ने वहीं स्कूटी रोककर पूर्वा के सिर में पीछे से गोली मार दी। वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ी। उसे मृत समझकर करण ने खुद को भी शूट कर लिया जिससे करण की मौके पर ही मौत हो गई।
