Oplus_0
जालंधर (R24N): बस्ती बाबा खेल थाने के पास बाइक नंबर : PB08-CS-2333 पर दुकान बंद करके घर जा रहे अटारी बाजार में मन्यारी का काम करने वाले सरजीवन सहगल नामक व्यक्ति को पीछे से तेज रफ्तार कार नंबर : PB08-FG-0013 ने टक्कर मार दी, जिससे सरजीवन सहगल के सिर पर काफी चोटे आई और वह घायल अवस्था में सड़क पर गिर पड़े।

कार सवार दो युवकों ने तुरंत कार रोककर बाइक सवार व्यक्ति को अपनी गाड़ी में डाल NHS अस्पताल की और निकल पड़े, रास्ते में ही बाइक सवार व्यक्ति ने दम तोड़ दिया, जिसको देखते हुए कार चालक ने बाइक सवार सरजीवन सहगल को अस्पताल के बाहर ही रखकर मौके से फरार हो गए। सड़क हादसे के 1 घंटे बाद पुलिस अस्पताल पहुंची। घायल व्यक्ति के परिजनों ने पुलिस प्रशासन के प्रति काफी रोष जताया और कहा कार चालक पर सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
