Oplus_0
जालंधर (R24N): केंद्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार कृष्ण पाल गुर्जर आज कपूरथला की रेल कोच फैक्टरी में पहुंचे और वहां का निरीक्षण किया। इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष हतिंद्र तलवार हनी ने उनसे मुलाकात कर पंजाब के हालातों पर चर्चा की।
हतिंद्र तलवार हनी की सरगर्मियों को देखते हुए ऐसा लगता है कि वह दोबारा से भाजपा के प्रति एक्टिव होने जा रहे हैं। नगर निगम चुनाव में हतिंद्र तलवार हनी को भाजपा द्वारा बाहर का रास्ता दिखाया गया था, जिसके बाद भी हतिंद्र तलवार हनी भाजपा के कई कार्यक्रम में जाते दिखाई दिए थे और केंद्र की नीतियों को लोगों तक पहुंचाते थे।
भाजपा का पूरा समर्थन करते थे और सोशल मीडिया पर पोस्ट भी केंद्र सरकार की नीतियों के बारे में ही डालते थे। इन सभी चीजों को देखते हुए हतिंद्र तलवार हनी की एक बार फिर भाजपा में वापसी हो सकती है। यह तो समय ही बताएगा।
