जालंधर (R24N): शहर को स्वच्छ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने डीसी ऑफिस एक्शन हेल्पलाइन व्हाट्सएप नंबर 96462-22555 शुरू किया, ताकि लोग खाली प्लॉटों में कूड़ा डालने की सूचना दे सकें। उन्होंने कहा कि नागरिक अब उन प्लॉटों का स्थान, पता और तस्वीरें भेज सकते हैं जहाँ कूड़ा जमा है, जिसके बाद संबंधित अधिकारियों द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
