जालंधर (R24N) : जालंधर से बड़ी खबर सामने आ रही है, कि जेल रोड स्थित महालक्ष्मी मंदिर की पार्किंग में कांग्रेसी पार्षद बंटी नीलकंठ और आप नेता निखिल अरोड़ा के बीच हाथापाई हो गई। दोनों ने लोगों के सामने एक-दूसरे को पीटा। साथ में उनके समर्थक भी भिड़ गए। बंटी और निखिल दोनों ने सिविल अस्पताल से मेडिकल करवाया है।

जानकारी के मुताबिक बंटी और निखिल दोनों राजनीतिक दुश्मन है। निखिल ने आप की तरफ से वार्ड नं 66 से पार्षद का चुनाव लड़ा था, मगर बंटी से हार गए थे। इस समय वह वार्ड इंचार्ज है। वीरवार दोपहर वह दोनों मंदिर में किरया पर आए थे।

किरया खत्म होने के बाद जब लौटने लगे तो किसी बात को लेकर बहसबाजी हो गई और फिर बात हाथापाई पर आ गई। दोनों को इस दौरान चोटें लगी हैं। बंटी नीलकंठ ने कहा कि हमले दौरान उनका सोने का ब्रेसलेट गायब हो गया है। इससे पहले चुनाव दौरान भी दोनों का झगड़ा हो चुका है।
