नई दिल्ली (R24N): Comedian Kapil Sharma के हाल ही में Canada में खुले KAP’s Cafe को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि Surrey में रेस्टोरेंट और कैफ़े पर अज्ञात हमलावरों ने गोलियां चलाई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कैफे के आसपास बने घरों की दीवारों पर भी गोलियों के निशान मिले है। कैनेडियन पुलिस कैफे के बाहर सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। फॉरेंसिक टीम को घटनास्थल से गोलियों के खोल बरामद हुए है।
वही इस हमले की जिम्मेदारी बीकेआई के एक कार्यकर्ता और NIA के मोस्ट वांटेड आतंकवादी हरिंदर सिंह लंडा ने कपिल शर्मा की कुछ टिप्पणियों का हवाला देते हुए ली है। इस घटना की वीडियो भी सामने आई है। जिसमें हमलावर गाड़ी के अंदर बैठकर अंधाधुन गोलियां चला रहा है।
हालांकि इस फायरिंग में कोई घायल नहीं हुआ है, लेकिन इस घटना से दहशत का माहौल पैदा हो गया है। कॉमेडियन कपिल ने पत्नी गिन्नी चतरथ के साथ मिलकर इस कैफे की opening 4 जुलाई को की थी। कैफे ने अपनी खूबसूरत पिंक थीम और लाजवाब मेन्यू की वजह से हर तरफ चर्चा बटोरी ली थी।
