
नूरपुर बेदी (R24N): गांव बड़वा का हरपिंदर सिंह उस समय 10 करोड़ के मालिक बन गए जब उनकी लाटरी निकल आई। उन्होंने पंजाब राज्य सरकार द्वारा लोहड़ी मकर संक्रांति बम्पर 2025 की लाटरी खरीदी थी। उसका पहला ईनाम निकला है। बताया जा रहा है कि हरपिंदर ने रूपनगर के अशोका लॉटरी स्टॉल से टिकट खरीदा था। उनके घर बधाई देने वालों का ताँता लगा हुआ है।
जानकारी के अनुसार नूरपूर बेदी के गांव बड़वा का हरपिंदर सिंह कुवैत में ट्राला चलाता है। वह अपने गांव आया था तो उसने स्टाल के आगे से निकलते हुए लोहड़ी मकर संक्रांति बम्पर की एक टिकट खरीद ली। उसे कोई अन्दाजा भी नहीं था कि लाटरी के पहले इनाम का मालिक वो है। इसका ड्रा गत दिन निकला और उसकी किस्मत चमक गई। हरपिंदर सिंह के बेटे दविंदर और हरभिंदर सिंह भी बहुत खुश हैं। दोनों ने बताया कि वह इन पैसों से कोई अपना कामकाज खोलेंगे।



