रोजाना24न्यूज: भारत के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा शादी के बंधन में बंध गए। नीरज ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अचानक से अपनी शादी की तस्वीरें पोस्ट करके अपने सभी फैंस को भी चौंका दिया। उन्होंने हिमानी नाम की लड़की से शादी की है। ट्रैक और फील्ड एथलीट नीरज चोपड़ा ने 2020 के टोक्यो ओलंपिक में भारत को जैवलिन थ्रो में पहला गोल्ड मेडल दिला कर एक नया रिकॉर्ड कायम किया।
शादी की तस्वीरें पोस्ट करते हुए नीरज ने लिखा, “जीवन के नए अध्याय की शुरुआत अपने परिवार के साथ की।” उन्होंने आगे लिखा कि हर उस आशीर्वाद के लिए आभारी हूं, जिसकी वजह से हम इस पल तक पहुंचे। नीरज हिमानी।
