जालंधर (R24N): विधिपुर हाईवे में व्यक्ति के शव मिलने का मामला सामने आया है। वहीं इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत हुई है। हालांकि स्थानीय लोगों के अनुसार हत्या की आंशका जताई जा रही है। लोगों का कहना है कि व्यक्ति पर पत्थर से हमला करके उसकी हत्या की गई है। पुलिस का कहना है कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हुई है। शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के मोर्चरी रखवाया जा रहा है। वहीं मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
