भगवंत सिंह मान के कार्यकाल से खुश युवा पीढ़ी प्रति दिन बड़ा हो रहा आम आदमी पार्टी का परिवार : विधायक रमन अरोड़ा
जालंधर (R24N): लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी प्रत्याशी पवन टीनू के लिए आज जालंधर सेंट्रल से विधायक रमन अरोड़ा ने कई चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए टीनू के हक में चुनाव प्रचार करते हुए इलाका निवासियों से कहा कि पवन टीनू की जीत जालंधर शहर के विकास को नई राह पर लेकर जाएगी पवन टीनू की जीत मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान के पिछले 2 साल के कार्यकाल में पंजाब के लोगों द्वारा जो उन्हें प्यार दिया गया है उसे प्यार को और बढ़ाएगी और उसी के साथ ही मुख्यमंत्री भगवंत मान पहले से और ज्यादा मजबूत होकर पंजाब की तरक्की खुशी और विकास के लिए कार्य करेंगे, जिस प्रकार से पिछले 2 साल के दौरान मुख्यमंत्री पंजाब सरदार भगवत मन ने लोगों की शिक्षा और लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर लोगों के सुख सुविधा देने की कोशिश की है उसे देखते हुए लोगों अब चाहते हैं की राजनीति उन लोगों के हाथ में दी जाए जो लोग सच में लोगों की सेवा करना चाहते हैं और लोगों के लिए तत्पर रहना चाहते हैं।



मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब में राजनीति की परिभाषा को बदला है आज विधायक रमन अरोड़ा द्वारा जालंधर केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं विभिन्न विभिन्न इलाकों में दर्जनों चुनावी बैठके की गई जिसके दौरान हजारों की संख्या में लोगों ने उपस्थित होकर मुख्यमंत्री सरदार भगवत मान मार्गदर्शन में रमन अरोड़ा को यह विश्वास दिलाया कि 1 जून को हम सभी इकट्ठे होकर क्षेत्र से भारी मतों से पवन टीनू को विजय बनाएंगे।
जालंधर सेंट्रल हल्के में लोकसभा चुनावों के मद्देनजर विधायक श्री रमन अरोड़ा ने विजय नगर पार्क, शक्ति नगर, विजय नगर, आदर्श नगर, संतोषी नगर, अमरीक नगर सहित कई इलाको में मीटिंग की गई, जिसमे लोगों का भरपूर समर्थन मिला। इस अवसर पर विधायक रमन अरोड़ा ने अपने प्रभावशाली संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की विकासवादी सोच को लेकर हर वर्ग आप से जुड़ने के लिए उत्साहित है।

उन्होंने कहा कि केवल आम आदमी पार्टी ही जालंधर लोकसभा हलके का विकास व लोगों को सुरक्षा की सुविधा दे सकती है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो पंजाब को विकास की राह पर ले जा रही है। लोगों को अब राज्य सरकार के कामकाज पर भरोसा है। उन्होंने कहा कि पंजाब की आप सरकार ने अपनी अब तक की कारगुजारी में इसे धरातल पर लागू कर भी दिखाया है। इस अवसर अतुल, गोरा चड्ढा, निशु, राजेश, अभी मरवाहा, हनी बेदी, रिशु, बंटी ठाकुराल, तिरलोक सराह, राजन धवन, परवीन पहलवान, हरजीत मिन्हास हैप्पी, गंगा देवी, पार्टी में शामिल हुए युवकों के नाम ऋषभ भाटिया, ऋतिक कश्यप, अमरजीत, शिव भाटिया, देव, स्वयं, बब्बू, सनी शर्मा, नीपू शर्मा, पारस अत्री, आदर्श, मनीष गिल, कुलवंत, परमेश्वर, कार्तिक, राजन शर्मा, रवि गिल, कृष्ण, अमित कुमार, प्रिंस लहोरिया, काली, जसवंत, निक्का कश्यप, कुणाल, अंकुश, पोमिल, अर्श कंबोज, दलजीत, अनमोल शर्मा आदि सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
