रोजाना24न्यूज: जालंधर आरटीओ दफ्तर में दो पहिया वह चार पहिया वाहन के चालान के लिए बनाई गई खिड़की आज बंद रही, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा क्योंकि चालान लेने के लिए खिड़की पर कोई नहीं था और खिड़की बंद थी। इस बारे में जब लोगों से बातचीत की तो उन्होंने कहा कि हम दूरदराज से चालान बुकतने के लिए आए हैं और यहां आकर देखा खिड़की बंद थी लोगों ने आगे कहा कि खिड़की भी एक है और वहां पर काम करने वाले कर्मचारी भी एक हैं जिससे हमें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
एक कर्मचारी होने से और वही कर्मचारी की छुट्टी होने से काम रुक रहा है जिससे लोग परेशान हो रहे हैं। लोगों को समझ नहीं आती अब वह क्या करें। लोगों ने प्रशासन से अपील की कि एक कर्मचारी के बदले और भी कर्मचारी रखे जाएं जिससे हम चालान का भुगतान आसानी से कर सके और अपनी आरसी व लाइसेंस व और दस्तावेज वापस ले सके।
यह एक दिन की बात नहीं है यहां पर हर रोज लोग काम करवाने आते हैं और उनको यहां पर आकर काम तो बहुत दूर की बात है परेशानियों का सामना करना पड़ता है हालात इतने खराब हो चुके हैं कि लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि परेशानियों का कारण कर्मचारियों की संख्या का कम होना है।
