रोजाना24न्यूज: भारतीय जनता पार्टी जालंधर वेस्ट हलके के मंडल 12 के अध्यक्ष राकेश भगत राणा की अध्यक्षता में जिला युवा मोर्चा के अध्यक्ष पंकज जुलका से विचार विमर्श करके हर्षदीप गिल को भाजपा युवा मोर्चा मंडल 12 के अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस अवसर पर जिला महामंत्री अशोक सरीन, सचिव अश्विनी अटवाल, विशेष रूप से उपस्थित हुए। मंडल महामंत्री अश्विनी बबल एवं मिथुन शर्मा और दया लाल, कमल भल्ला ने कार्यक्रम में शिरकत की। मंडल कार्यकारिणी में मंडल महामंत्री राहुल भगत और सागर को नियुक्त किया गया।
लव छाबड़ा और हर्ष भट्टी को मंडल उप प्रधान एवं करण थापर और हरी बामण को सचिव, अनमोल को मीडिया इंचार्ज, गुर सिमरन, दिशू, सूरज, अमित, विशाल, अनुराग और वंश को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया।
राकेश राणा ने इस नियुक्ति पर उन्हें मुबारकबाद देते हुए कहा कि आज देश को युवाओं की जरूरत है युवा शक्ति देश को अगली पंक्ति में ले जा सकती है और युवा राजनीति में आगे आए और देश का भविष्य उज्जवल बनाएं। उनकी नियुक्ति से मंडल और ज्यादा मजबूत होगा। इस अवसर पर हर्षदीप गिल ने सभी का धन्यवाद करते हुए मंडल अध्यक्ष को विश्वास दिलाया कि उन पर विश्वास करके पार्टी ने उनको जो ज़िम्मेदारी दी है उसे वह पूरी ईमानदारी से निभाएंगे।
