रोजाना24न्यूज: अखिल भारतीय श्री चैतन्य गौड़ीय मठ के वर्तमान आचार्य श्रील भक्ति विचार विष्णु महाराज पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर श्री चैतन्य महाप्रभु श्री राधा माधव मंदिर प्रताप बाग में पहुंचे। मंदिर में पहुंचने पर श्रद्धालुओं द्वारा संकीर्तन और आरती करते हुए उनका स्वागत किया गया।
मंदिर के महासचिव राजेश शर्मा ने बताया कि पद्मिनी एकादशी के अवसर पर मंदिर में 29 जुलाई को रात्रि 7:30 से 9:30 तक श्री हरिनाम संकीर्तन एवं श्री हरिकथा का आयोजन किया जा रहा है, जिसकी अध्यक्षता पूज्यपाद भक्ति विचार विष्णु महाराज जी करेंगे। इस अवसर पर केवल कृष्ण, अमित चड्ढा, मिंटू कश्यप, ओम कुमार, विजय सग्गड़, मनोज कौशल, संजीव खन्ना, गुरवरिंदर, गौर, गोपाल अग्रवाल, मनोज शर्मा व अन्य उपस्थित थे।
