रोजाना24न्यूज: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को बड़ी कामयाबी मिली है। एनआई ने गैंगस्टर विक्रमजीत सिंह उर्फ विक्रम बराड़ को यूएई में गिरफ्तार किया है। बता दे की बराड़ पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल था और तब से फरार था। एनआईए के मुताबिक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में विक्रम बराड़ की सक्रिय भूमिका थी। लॉरेंस बिश्नोई ने हवाला के जरिए कई बार बराड़ को फिरौती की रकम भी भेजी थी। सूत्रों के अनुसार बराड़ राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के पीलीबंगा कस्बे के पास डिंगा गांव का रहने वाला है।
सलमान को धमकी देने के मामले में लॉरेंस के खास विक्रम बराड़ का नाम भी आया था। जानकारी के अनुसार विक्रम बराड़ दुबई में बैठकर गैंगस्टर लॉरेंस का गैंग चला रहा था।
हालांकि अब उसे गिरफ्तार कर भारत लाया जा रहा है। एनआईए ने बराड़ को आतंकवादी माना है और उसके खिलाफ यूएपीए (UAPA) के तहत आतंकवादी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। NIA के अनुसार बराड़ राजस्थान के कुख्यात गैंगस्टर आनंदपाल सिंह का भी करीबी रहा है।
भारतीय जांच एजेंसी के अनुरोध पर इंटरपोल ने जुलाई के पहले सप्ताह में गैंगस्टर विक्रम के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था। टारगेट किलिंग के अलावा विक्रम लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बराड़ और अन्य गैंगस्टरों की मदद से भारत में हथियारों की तस्करी और जबरन वसूली के मामलों में भी शामिल था।
