जालंधर (R24N): भारतीय जनता पार्टी ने जालंधर के युवा भाजपा नेता पंकज जुल्का को संगठन में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी की ओर से उन्हें पंजाब भाजपा युवा मोर्चा का मीडिया सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है।
पंकज जुल्का की इस नियुक्ति से जालंधर के भाजपा कार्यकर्ताओं और युवा नेताओं में खुशी और उत्साह देखने को मिल रहा है। इस जिम्मेदारी के तहत वह युवा मोर्चा की गतिविधियों, पार्टी के कार्यक्रमों और संगठन से जुड़ी जानकारियों को मीडिया तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे। रोजाना24न्यूज़ की टीम भी पंकज जुल्का को बधाई देतीं है।
