रोजाना24न्यूज: भारतीय जनता पार्टी द्वारा वरिष्ठ भाजपा नेता सुनील जाखड़ को पंजाब भाजपा के अध्यक्ष नियुक्त करने पर ज़िला भाजपा के उपाध्यक्ष एडवोकेट वरूण कंबोज हनी ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि पंजाब की जनता में सुनील जाखड़ सुलझे हुए राजनितीज्ञ के तौर पर पहचान रखते है जिससे उन्हें जनता का समर्थन प्राप्त होगा व पार्टी को इसका लाभ मिलेगा।
कंबोज ने कहा कि केंद्रीय भाजपा नेतृत्व पंजाब के प्रति संजीदगी से चल रही है ताकि पंजाब में भाजपा मज़बूत स्थिति में आ सके। जाखड़ के अध्यक्ष बनने के बाद पार्टी में नई ऊर्जा का संचार हुआ है जिससे कार्यकर्ताओं को नया जोश व उम्मीद मिली है।
कंबोज ने कहा कि सुनील जाखड़ एक अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं जिस कारण जालंधर जैसे शहर में उनके संपर्क काफी ज्यादा है। भाजपा में वह इन्हीं संपर्कों का इस्तेमाल करके पंजाब में भारतीय जनता पार्टी की स्थिति को मजबूत करने का प्रयास करेंगे।
