Oplus_131072
जालंधर (R24N): मखदुमपुरा में लक्की खोखा पर दो दर्जन नौजवानों ने तेजधार हथियारों से हमला करके उसका कत्ल कर दिया। इस मामले में एसीपी ओंकार बराड़ ने कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने शिवसेना नेता नरेंद्र थापर के बेटे राम कृष्ण, रितिक, मंथन ब्जाज, दीपक राणा, रंजम थापर व अन्य सहित 7 के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं आरोपियों की गिरफ़्तारी को लेकर देर रात तक पुलिस ने छापामारी की, लेकिन आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। एसीपी का कहना है कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
लक्की ठाकुर उर्फ़ लक्की खोखा के कत्ल के बाद हैरान करने वाली वजह सामने आई है। लक्की के भाई ने आरोप लगाए है कि लक्की के बेटे को नशे की लत में आरोपी धकेल रहे थे। जिससे लक्की काफी परेशान था जिसने पुलिस में इन लोगों के खिलाफ शिकायत दी और कहा कि उसके बेटे को कुछ लोग नशे की दलदल में धकेल रहे हैं, जिसकी शिकायत उसने पुलिस को शिकायत दी तो आरोपियों ने उसके बेटे को नशे में ना धकेलने की बजाए उसके पिता का कत्ल कर दिया।
